Hindi Bhasha Aur Vyakaran Question Paper 2023
Dibrugarh University 1st SEM NEP Pattern
BCOM 1st SEM NEP Pattern
1 SEM FYUGP AECHIN 1
2023 (December)
HINDI (Modern Indian Language)
(For Arts/Sc/Com)
Paper: AECHIN 1 (हिन्दी भाषा और व्याकरण)
Time: 3 hours
Full Marks: 80 [Pass Marks: 24]
The figures in the margin indicate full marks for the questions
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पूर्ण वाक्य में दीजिए: 1×8-8
(क) भाषा के विविध रूपों में से किसी एक रूप को लिखिए।
(ख) पश्चिमी हिन्दी के अंतर्गत किसी एक बोली का नाम लिखिए।
(ग) 'वर्ण' किसे कहते हैं?
(घ) ऊष्म व्यंजन कितने हैं?
(ङ) विशेषण के कितने प्रकार हैं?
(च) उपसर्ग शब्द के पहले या बाद में लगता है? लिखिए।
(छ) विलोम शब्द क्या है? लिखिए।
(ज) आज्ञावाचक वाक्य का एक उदाहरण लिखिए।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 4×4=16
(क) हिन्दी भाषा के महत्त्व के बारे में लिखिए।
अथवा
पूर्वी हिन्दी के बारे में संक्षेप में लिखिए।
(ख) 'ने' विभक्ति के प्रयोग के बारे में लिखिए।
अथवा
तत्सम शब्द स्रोतों के बारे में लिखिए।
(ग) रचना के अनुसार वाक्य कितने प्रकार के हैं और क्या-क्या हैं? लिखिए।
अथवा
अच्छे पत्र की विशेषताएँ लिखिए।
(घ) 'महाप्राण वर्ण' के बारे में लिखिए।
अथवा
'अनुस्वार' और 'अनुनासिक' ध्वनि क्या है? समझाइए।
3. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 14×4-56
(क) भाषा की परिभाषा बतलाते हुए इनकी प्रकृति और विविध रूपों को संक्षेप में लिखिए।
(ख) हिन्दी भाषा का उद्भव और विकास के बारे में समझाकर लिखिए।
(ग) हिन्दी भाषा के स्वर वर्ण और व्यंजन वर्ण को लिखिए।
(घ) संज्ञा के भेद और उपभेदों को सोदाहरण लिखिए।
(ङ) संधि किसे कहते हैं? संधि के भेदों को उल्लेख करते हुए विस्तार से लिखिए।
(च) उपवाक्य का स्वरूप और भेदों को सोदाहरण लिखिए।
(छ) "पत्रलेखन एक कला है।" इस कथन को अपने शब्दों में लिखिए।
(ज) हिन्दी के वर्षों के प्रकार एवं प्रयोग के बारे में विस्तारपूर्वक लिखिए।
(In lieu of Internal Assessment)
4. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए 10×2=20
(क) सर्वनाम किसे कहते हैं? इसके कितने प्रकार हैं? किसी एक का सोदाहरण परिचय दीजिए। 2+2+6-10
(ख) हिन्दी शब्द रचना में उपसर्गों की भूमिका को विस्तारपूर्वक लिखिए।
(ग) हिन्दी भाषा की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
***

Post a Comment
Kindly give your valuable feedback to improve this website.