Hindi Question Paper 2025 [AHSEC Class 12 Hindi Question Paper 2025]

Hindi Question Paper 2025
[AHSEC Class 12 Hindi Question Paper 2025]

ASSAM BOARD - AHSEC

(MODERN INDIAN LANGUAGE)

Full Marks: 100

Pass Marks: 30

Time: Three hours

The figures in the margin indicate full marks for the questions.

1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  5

जो बीत गई सो बीत गई।

जीवन में एक सितारा था, माना,

वह बेहद प्यारा था वह डूब गया,

तो डूब गया, अंबर के आनन को देखो,

कितने उसके तारे टूटे, कितने इसके प्यारे छूटे,

जो छूट गए फिर कहाँ मिले; पर बोलो टूटे तारों पर कब अंबर शोक मनाता है।

प्रश्न:

() "जीवन में एक सितारा था" - यहाँ 'सितारा' शब्द से क्या आशय है?

() प्रस्तुत काव्यांश के द्वारा कवि ने क्या परामर्श दिया है?

() अंबर को क्या सहन करना पड़ता है?

() कवि के अनुसार अंबर टूटे तारों पर शोक मनाता है या नहीं?

() कवि ने अंबर का उदाहरण क्यों दिया है?

2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 15

भारतीय संविधान निर्माताओं में से एक डॉ. भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारतीय चिंतन में अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान के अधिकारी हैं। उन्होंने जीवनभर दलितों की मुक्ति एवं सामाजिक समता के लिए संघर्ष किया। उनका पूरा लेखन इसी संघर्ष और सरोकार से जुड़ा हुआ है। स्वयं दलित जाति में जन्मे डॉ. अंबेडकर को बचपन से ही जाति-आधारित उत्पीड़न शोषण एवं अपमान से गुजरना पड़ा था। इसलिए विद्यालय के दिनों में जब एक अध्यापक ने उनसे पूछा कि "तुम पढ़-लिखकर क्या बनोगे?" तो बालक भीमराव ने जवाब दिया था- मैं पढ़-लिखकर वकील बनूँगा, अछूतों के लिए नया कानून बनाऊँगा और छुआछूत को खतम करूँगा। डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन इसी संकल्प के पीछे झोक दिया। इसके लिए उन्होंने जमकर पढ़ाई की। व्यापक अध्ययन एवं चिंतन-मनन के बलपर उन्होंने हिन्दुस्तान के स्वाधीनता संग्राम में एक नयी अंतर्वस्तु भरने का काम किया, वह यह था कि दासता का सबसे व्यापक गहन रूप सामाजिक दासता है और इसके उन्मूलन के बिना कोई भी स्वतन्त्रता कुछ लोगों का विशेषाधिकार रहेगी, इसलिए अधूरी होगी।

प्रश्न:

() आधुनिक भारतीय चिंतन में भीमराव अंबेडकर का स्थान महत्वपूर्ण क्यों है?

() डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर किसकी मुक्ति के लिए संघर्ष किया?

() उपर्युक्त गद्यांश का एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

() अध्यापक द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बालक भीमराव ने क्या कहा?

() अपने संकल्प को पूरा करने के लिए भीमराव ने क्या किया था?

() डॉ. अंबेडकर के अनुसार किसके बिना स्वतन्त्रता अधूरी होगी?

() निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए: गुजरना; जमकर; संकल्प; दलित

() विपरीतार्थक शब्द लिखिए: मुक्ति; संघर्ष; अपमान; जवाब

और पढ़े: AHSEC Class 12 के Question Papers के लिए निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे:

1. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS' 2014

2. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS' 2015

3. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS' 2016

4. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS' 2017

5. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS' 2018

6. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS' 2019

7. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS' 2020

3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए: 10

() प्रदूषण (प्रस्तावना - प्रदूषण के प्रकार और कारण हानि - प्रदूषण नियंत्रण - उपसंहार)

() राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान (प्रस्तावनाराष्ट्र निर्माण का अर्थ - राष्ट्र की माँग - राष्ट्र उत्थान में युवाओं का योगदान - उपसंहार)

() मोबाइल: लाभ और हानि (प्रस्तावना - मोबाइल से लाभ या सुविधाएँ - हानियाँ - निष्कर्ष)

() महँगाई: समस्या और समाधान (प्रस्तावना - महँगाई का अर्थ - महँगाई एक समस्या - महँगाई के कारण - समाधान का उपाय निष्कर्ष)

4. अपने क्षेत्र में बच्चों के लिए एक पार्क विकसित करने के लिए नगर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए। 5

अथवा

अपने शहर के चिकित्सालय के अस्वास्थ्यकर वातावरण के संबंध में जिला अधिकारी को सूचित करते हुए एक पत्र लिखिए।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 1×5=5

(i) संपादकीय किसे कहते हैं?

(ii) हिन्दी के किन्हीं दो प्रमुख समाचार पत्रों के नाम लिखिए।

(iii) किसी एक दृश्य और श्रव्य जनसंचार माध्यम का नाम लिखिए।

(iv) संचार-माध्यम किसे कहते हैं? (v) रिपोर्ट की परिभाषा दीजिए।

6. पुस्तक-मेला की उपयोगिता पर एक आलेख प्रस्तुत कीजिए। 5

अथवा

अपने आँखो देखी किसी एक पथदुर्घटना पर एक फ़ीचर लिखिए।

7. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 8

() हम दूरदर्शन पर बोलेंगे हम समर्थ शक्तिवान हम एक दुर्बल को लाएँगे एक बंद कमरे में उससे पूछेंगे तो आप क्या अपाहिज हैं? तो आप क्यों अपाहिज हैं? आपका अपाहिजपन तो दुख देता होगा देता है?

प्रश्न:

(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि और कविता का नाम बताए।

(ii) "हम समर्थ शक्तिवान, हम एक दुर्बल को लाएँगे" - आशय स्पष्ट कीजिए।

(iii) "आपका अपाहिजपन तो दुःख देता होगा, देता है?" - के माध्यम से कवि क्या समझाना चाहते हैं?

(iv) प्रस्तुत काव्यांश में किस पर व्यंग्य किया गया है?

अथवा

() झूमने लगे फल, रस अलौकिक, अमृत धाराएँ फूटतीं। रोपाई क्षण की, कटाई अनंतता की लुटते रहने से ज़रा भी नहीं कम होती। रस का अक्षय पात्र सदा का छोटा मेरा खेत चौकोना।

प्रश्न:

(i) कवि ने किसे अलौकिक रस कहा है?

(ii) "रोपाई क्षण की, कटाई अनंतता की" - आशय स्पष्ट कीजिए।

(iii) कवि ने रस का अक्षय पात्र किसे कहा है और क्यों?

(iv) "लुटते रहने से ज़रा भी नहीं कम होती" - भाव स्पष्ट कीजिए।

8. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 6

() प्रात नभ था बहुत नीला शंख जैसे

भोर का नभ राख से लीपा हुआ चौका

(अभी गीला पड़ा है)

बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से कि

जैसे धुल गई हो स्लेट पर या लाल खड़िया चाक मल दी हो किसी ने।

प्रश्न:

(i) प्रस्तुत काव्यांश के भाव सौन्दर्य पर टिप्पणी कीजिए।

(ii) काव्यांश के शिल्पगत सौन्दर्य पर प्रकाश डालिए।

(iii) प्रस्तुत कविता के कवि और कविता का नामोल्लेख कीजिए।

अथवा

() कविता एक खिलना है फूलों के बहाने

कविता का खिलना भला फूल क्या जाने!

बाहर भीतर इस घर, उस घर बिना मुरझाए महकने के माने फूल क्या जाने?

प्रश्न:

(i) प्रस्तुत काव्यांश के शिल्पगत सौन्दर्य पर प्रकाश डालिए।

(ii) "बिना मुरझाए महकने के माने फूल क्या जाने?" - भाव स्पष्ट कीजिए।

(iii) "कविता एक खिलना है फूलों के बहाने" - कवि का अभिप्राय बताइए।

9. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×2=6

() "धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूतु कहौ, जोलहा कहौ कोऊ। काहू की बेटीसों बेटा व्याहब, काहू की जाति बिगार सोऊ " - प्रस्तुत काव्यांश का भाव स्पष्ट कीजिए।

() "बच्चे प्रत्याशा में होंगे, नीड़ों से झाँक रहे होंगे" - आशय स्पष्ट कीजिए।

() "तुम्हें भूल जाने की दक्षिण ध्रुवी अंधकार-अमावस्या" - कवि ने व्यक्तिगत संदर्भ में किस स्थिति को अमावस्या कहा है?

() "आँगन में लिए चाँद के टुकड़े को खड़ी हाथों पे झुलाती है उसे गोद-भरी" - प्रस्तुत पद्यांश से प्रस्फुटित वात्सल्य रस पर टिप्पणी कीजिए।

10. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 8

() उनकी फिल्में भावनाओं पर टिकी हुई हैं, बुद्धि पर नहीं। 'मेट्रोपोलिस', 'दी कैबिनेट ऑफ़ डॉक्टर कैलिगारी', ' रोवंथ सील', 'लास्ट ईयर इन मारिएनबाड', ' सैक्रिफाइस' जैसी फ़िल्में दर्शक से एक उच्चतर अहसास की माँग करती हैं। चैप्लिन का चमत्कार यही है कि उनकी फ़िल्मों को पागलखाने की मरीजों, विकल मस्तिष्क लोगों से लेकर आइन्स्टाइन जैसे महान प्रतिभा वाले व्यक्ति तक कहीं एक स्वर पर और कहीं सूक्ष्मतम रसास्वादन के साथ देख सकते हैं। चैप्लिन ने सिर्फ़ फ़िल्म कला को लोकतांत्रिक बनाया बल्कि दर्शकों की वर्ग तथा वर्ण-व्यवस्था को तोड़ा। यह अकारण नहीं है कि जो भी व्यक्ति, समूह या तंत्र गैर बराबरी नहीं मिटाना चाहता वह अन्य संस्थाओं के अलावा चैप्लिन की फ़िल्मों पर भी हमला करता है। चैप्लिन भीड़ का वह बच्चा है जो इशारे से बतला देता है कि राजा भी उतना ही नंगा है जितना मैं हूँ और भीड़ हँस देती है। कोई भी शासक या तंत्र जनता का अपने ऊपर हँसना पसंद नहीं करता।

प्रश्न:

(i) "चार्ली चैप्लिन की फ़िल्में बुद्धि पर नहीं भावनाओं पर टिकी हैं" - आशय स्पष्ट कीजिए।

(ii) चार्ली चैप्लिन की फ़िल्मों के दर्शक कौन थे?

(iii) चार्ली ने दर्शकों की वर्ग तथा वर्ण-व्यवस्था को कैसे तोड़ा?

(iv) चार्ली चैप्लिन की फ़िल्में शासकों को क्यों नापसंद हैं?

अथवा

() उसने कीनू कालीन पर उलट दिए। टोकरी खाली की और नमक की पुड़िया उठाकर टोकरी की तह में रख दी। एक बार झाँककर उसने पुड़िया को देखा और उसे ऐसा महसूस हुआ मानो उसने अपनी किसी प्यारे को कब्र की गहराई में उतार दिया हो! कुछ देर उकडूँ बैठी वह पुड़िया को ताकती रही और उन कहानियों को याद करती रही जिन्हें वह अपने बचपन में अम्मा से सुना करती थी, जिनमें शहजादा अपनी रान चीरकर हीरा छिपा लेता था और देवों, खौफ़नाक भूतों तथा राक्षसों के सामने से होता हुआ सरहदों से गुज़र जाता था। इस ज़माने में ऐसी कोई तरकीब नहीं हो सकती थी वरना वह अपना दिल चीरकर उसमें यह नमक छिपा लेती। उसने एक आह भरी।

प्रश्न:

(i) सफ़िया ने नमक को कीनू की टोकरी की तह में रखने का फ़ैसला क्यों किया?

(ii) सफ़िया को कीनुओं के नीचे दबा हुआ नमक कैसा महसूस हुआ?

(iii) सफ़िया को बचपन में सुनी शहज़ादों की कहानियाँ क्यों याद आने लगीं?

(iv) सफ़िया ने शहज़ादे के कारनामों को याद करके आह क्यों भरी?

11. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×4=12

() शिरीष को देख लेखक को आजकल के नेताओं की याद क्यों आती है?

() बाज़ार का जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर क्या-क्या असर पड़ता है?

() इंदर सेना के संबंध में लेखक का क्या दृष्टिकोण है?

() "हृदय की कोमलता को बचाने के लिए व्यवहार की कठोरता भी कभी-कभी ज़रूरी हो जाती है" - 'शिरीष के फूल' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

() "मन खाली नहीं रहना चाहिए, इसका मतलब यह नहीं है कि वह मन बंद रहना चाहिए" - लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?

पूरक पुस्तक (वितान: भाग-2)

12. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2×2=4

() अपने परिवार के साथ यशोधर बाबू के संबंध कैसे थे?

() यशोधर बाबू किससे प्रभावित थे?

() "सिंधु सभ्यता साधन-संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था" - स्पष्ट कीजिए।

13. किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×2=6

() "नगर नियोजन की मुअनजो-दड़ो अनूठी मिसाल है" - 'अतीत में दबे पाँव' के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

() "अजायबघर में प्रदर्शित चीजों में औज़ार तो हैं, पर हथियार कोई नहीं है" - आशय स्पष्ट कीजिए।

() "यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ आगे बढ़ने में सफल हो गयी थी, लेकिन यशोधर बाबू असफल रह गये।" - ऐसा क्यों?

14. "सिंधु घाटी सभ्यता मूलतः खेतिहर सभ्यता थी" - स्पष्ट कीजिए। 5

अथवा

'सिल्वर वैडिंग' पाठ के आधार पर यशोधर बाबू की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

*******************

0/Post a Comment/Comments

Kindly give your valuable feedback to improve this website.