हिन्दी भाषा और व्याकरण Question Paper 2025
Dibrugarh University 1st
SEM NEP Syllabus (For Arts/Sc/Com)
Paper: AECHIN1 (हिन्दी भाषा और व्याकरण)
Full Marks: 60 (80 for
2023 Batch)
Time: 2 hours (3 hours
for 2023 Batch)
Full Marks: 100
Candidates eligible for Internal Assessment shall answer Q. Nos. 1 to 4 (for Regular Batch students) and Q. Nos. 1 to 5 (for 2023 Batch students). Candidates not eligible for Internal Assessment shall answer Q. Nos. 1 to 6.
The
figures in the margin indicate full marks for the questions
1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पूर्ण वाक्य में दीजिए:
1*6=6
(क) "वर्णों में व्यक्त वाणी को भाषा कहते हैं।" किसने कहा है?
(ख) सार्थकता की दृष्टि से भाषा की लघुतम इकाई क्या है?
(ग) हिन्दी भाषा की उत्पत्ति मूलतः किस अपभ्रंश से हुई है?
(घ) वर्णों के सार्थक समूह को क्या कहते हैं?
(ङ) शब्दों को मुख्यतः कितने भागों में बाँटा गया है?
(च) सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?
2.
निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
4*4=16
(क) भाषा और बोली में पाये जाने वाले किन्हीं चार अन्तरों का उल्लेख कीजिए।
(ख) 'दीर्घ स्वर' से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
(ग) उपसर्ग की परिभाषा देते हुए इसके भेदों का उल्लेख कीजिए।
(घ) व्युत्पत्ति की दृष्टि से शब्द कितने प्रकार के होते हैं?
(ङ) राजभाषा के रूप में हिन्दी का परिचय दीजिए।
(च) औपचारिक पत्र किसे कहते हैं? इसके चार प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
(छ) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए: अग्रज; राजा; संध्या; हर्ष।
3.
निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
10*3=30
(क) हिन्दी भाषा के उद्भव और विकास पर प्रकाश डालिए।
(ख) स्वर वर्ण को परिभाषित करते हुए उच्चारण के आधार पर स्वर वर्णों का वर्गीकरण कीजिए।
(ग) संज्ञा की परिभाषा देते हुए इसके विभिन्न भेदों को लिखिए।
(घ) वाक्य को परिभाषित करते हुए इसके आवश्यक तत्त्वों की विवेचना विस्तारपूर्वक कीजिए।
(ङ) 'शब्द-स्रोत' से आप क्या समझते हैं? इसके अन्तर्गत आने वाले तत्सम, तद्भव, देशज एवं विदेशज को समझाकर उदाहरण सहित लिखिए।
(च) "पत्र-लेखन एक कला है।" पुष्टि कीजिए।
4.
वाक्य के स्वरूप को बताते हुए अर्थ के आधार पर वाक्य के भेदों का उल्लेख कीजिए। 8
Additional 20 Marks for 2023 Batch
5.
निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
10*2=20
(क) परिभाषा देते हुए इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिए। (नोट: मूल छवि में यहाँ कुछ शब्द अस्पष्ट/छूटे हुए हैं)
(ख) उपवाक्य से आप क्या समझते हैं? इसके भेदों को लिखिए।
(ग) क्रिया किसे कहते हैं? अकर्मक और सकर्मक क्रिया में पाये जाने वाले अन्तर को उदाहरण सहित प्रस्तुत कीजिए।
(In
lieu of Internal Assessment)
For
2023 Batch, Candidates shall answer Q.N.6
For
2025 (Regular) Batch, for 2023 Batch, Candidates shall answer Q.N.5 and Q.N.6
6.
निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
10*2=20
(क) भाषा के प्रमुख तत्त्वों पर प्रकाश डालिए।
(ख) पश्चिमी हिन्दी की बोलियों का परिचय विस्तारपूर्वक दीजिए।
(ग) पत्र-लेखन के आवश्यक तत्त्व के ऊपर प्रकाश डालिए।
Also read: Dibrugarh University B.COM 1ST SEM NEP Syllabus Question Papers

Post a Comment
Kindly give your valuable feedback to improve this website.